Recommended reviews

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

चित्र
//ee ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ चन्दन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार! भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको “रक्षा बंधन” का त्यौहार!! चंदन की लकड़ी फूलों का हार अगस्त का महीना सावन की फुहार भैया की कलाई बहन का प्यार मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार Happy Raksha Bandhan ...

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

प्राचीन भारत का इतिहास


1) वल्लभी काल किस काल को कहा जाता है?

उत्तर- गुप्त काल (वल्लभी काल गुप्त काल के समान था)।

2) सेन वंश की स्थापना किसने की?

उत्तर- सेन वंश बंगाल का एक राजवंश था, इसकी स्थापना हेमंत सेन ने की।

3) राष्ट्रकूट की स्थापना किसने की?

उत्तर- राष्ट्रकूट की स्थापना दंतिदुर्ग ने की। इसकी स्थापना 8वीं सदी में की गई।

4) गुप्त राजाओं ने कौन से सिक्के चलवाए?

उत्तर- गुप्त राजाओं ने दो सिक्के चलवाए- 1. दीनार और 2. सुवर्ण।

5) अंतिम मौर्य सम्राट कौन था?

उत्तर- अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ था। उनके सेनापति सम्राट पुष्यमित्र शुंग ने मारकर शुंग वंश की स्थापना की।

6) किस यज्ञ में वैदिक काल में सुरा का प्रयोग किया था?

उत्तर- वैदिक काल में सौत्रामणी यज्ञ में सुरा का प्रयोग किया जाता है।

7) दस राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे हुआ?

उत्तर- दस राजाओं का युद्ध परूषणी नदी के किनारे हुआ। इसमें भारत जन के राजा सुदास ने दस राजाओं के संघ को हराया।

8) गौतम बुद्ध की मां महामाया किस वंश से थीं?

उत्तर- गौतम बुद्ध की मां महामाया कोलिय क्षत्रिय वंश की रानी थीं। उनका विवाह क्षत्रिय शाक्य वंशी राजा शुद्धोधन से हुआ।

9) नालंदा विश्वविद्यालय का विकास किसके काल में हुआ?

उत्तर- नालंदा विश्वविद्यालय का विकास गुप्त राजा कुमारगुप्त के समय हुआ। कुमारगुप्त गुप्त वंश का राजा और चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का पुत्र था।

10) गौतम बुद्ध का सारथी कौन था?

उत्तर- गौतम बुद्ध का सारथी चन्ना था।

टिप्पणियाँ

Popular posts

सौरमंडल( रोचक तथ्य)

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

दीपावली शुभकामनाएंं

तारों और ग्रहों का निर्माण