Recommended reviews

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

चित्र
//ee ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ चन्दन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार! भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको “रक्षा बंधन” का त्यौहार!! चंदन की लकड़ी फूलों का हार अगस्त का महीना सावन की फुहार भैया की कलाई बहन का प्यार मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार Happy Raksha Bandhan ...

तारों और ग्रहों का निर्माण

तारों का निर्माण



      प्रारम्भिक ब्रम्हांड में ऊर्जा व पदार्थ का वितरण समान नहीं था। घनत्व में आरम्भिक भिन्नता से गुरुत्वाकर्षण बलों में भिन्नता आई, जिसके परिणास्वरूप पदार्थ का एकत्रण हुआ। यही एकत्रण आकाशंगाओं के विकास का आधार बना। एक आकाशगंगा असंख्य तारों का समूह है। आकाशगंगाओं का विस्तार इतना अधिक होता है कि उनकी दूरी हजारों प्रकाश वर्षों में मापी जाती है। एक अकेली आकाशगंगा का व्यास 80 हजार से 1 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष के बीच हो सकता है। एक आकाशगंगा के निर्माण की शुरुआत हाइड्रोजन गैस से बने विशाल बादल के संचय से होती है जिसे निहारिका (Nebula) कहा गया है। क्रमशः इस बढ़ती हुई निहारिका में गैस के झुंड विकसित हुए। ये झुंड बढ़ते- बढ़ते घने गैसीय पिंड बने, जिनसे तारों का निर्माण हुआ। ऐसा विश्वास किया जाता है कि तारों का निर्माण लगभग 5 से 6 अरब वर्षों पहले हुआ।

ग्रहों का निर्माण

ग्रहों के विकास की निम्नलखित अवस्थाएं मानी जाती हैं:-
  1. तारे निहारिका के अन्दर गैस के गुंथित झुंड हैं। इन गुंथित झुंडों में गुरुत्वाकर्षण बल  से गैसीय बादल में क्रोड़ का निर्माण हुआ और इस गैसीय क्रोड के चारों तरफ गैस व धुलिकणों की घूमती हुई तश्तरी ( Rotating disc) विकसित हुई।
  2. अगली अवस्था में गैसीय बादल का संघनन आरम्भ हुआ और क्रोड को ढकने वाला पदार्थ छोटे गोले के रूप में विकसित हुआ। ये छोटे गोले संसंजन ( अणुओं में पारस्परिक आकर्षण ) प्रक्रिया द्वारा ग्रहनुओं में विकसित हुए। संघटन की क्रिया द्वारा बड़े पिंड बनना शुरू हुए और गुरुत्वाकर्षण बल के परिणामस्वरूप ये आपस में जुड़ गए। छोटे पिंडों की अधिक संख्या ही ग्रहनु है।
  3. अन्तिम अवस्था में इन अनेक छोटे ग्रहानुओ के सहवर्धित होने पर कुछ बड़े पिंड ग्रहों के रूप में बने।

टिप्पणियाँ

Popular posts

सौरमंडल( रोचक तथ्य)

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

दीपावली शुभकामनाएंं