Recommended reviews

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

चित्र
//ee ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ ▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁ चन्दन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार! भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको “रक्षा बंधन” का त्यौहार!! चंदन की लकड़ी फूलों का हार अगस्त का महीना सावन की फुहार भैया की कलाई बहन का प्यार मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार Happy Raksha Bandhan ...

10 परेशानियां जिसका सामना हर छोटे व्यापारी को करना पड़ता है!

 क्या आपने कभी किसी व्यापारी को आराम से उनका व्यवसाय चलाते देखा है? बहुत काम, क्यों? क्योंकि व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको होशियार बनना पड़ेगा।



ऐसा अनुमान लगाया गया है कि 40 प्रतिशत छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय पहले साल में ही बंद करना पड़ता और 50 प्रतिशत व्यापारी 2 साल से अधिक अपना व्यवसाय नहीं चला पाते और उन्हें अपना व्यवसाय बंद करना पड़ता है। यह बहुत ही दुखद सत्य है।

व्यापारियों का जीवन तनाव और परेशानियों से भरा होता है पर यदि व्यवसाय को सही से चलाया जाए तो ढेरों उपहार मिलने की संभावना है। दरअसल काफ़ी व्यावसायिक समस्याओं का समाधान उपलब्ध है।

व्यापारियों को होने वाली 10 आम परेशानियां

बहुत कम समय में बहुत कुछ करना:-
90 प्रतिशत लोगों की यह आम परेशानी है इस प्रतिस्पर्धी दुनियां में आपका समय बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएगा। व्यवसाय चलाना बहुत ही थकाऊ है और इसमें आपकी सोंच से अधिक समय लगता है। अपने व्यवसाय का प्रबंधन रखने के लिए आपको एक साथ कई काम करना आना चाहिए।
कई व्यापारी तो अपने कर्मचारियों से अधिक काम करते रह जाते हैं। उन्हें काम के अलावा आराम करने  और परिवार के साथ समय बिताने में भी डर लगता है।
इसकी वजह से आपको अपने व्यवसाय के अधिकतम काम जैसे ग्राहकों को अटेंड करना, कॉल उठाना, मार्केट से सामान लाना इत्यादि खुद ही करना पड़ता है।



समाधान:-

      a)  लोग अपना समय सही से मैनेज कर लेते हैं वही खुद को दूसरों से बेहतर कर पाते हैं। आप पहले समझें कि आप अपना समय कैसे बिताते हैं और उसके बाद सोंचे की क्या आप इसे और अच्छे तरीक़े से कर सकते हैं।
      b) जैसे कि आप अपना अधिकतर समय अकाउंट के लेन देन में लगा रहें हैं तो यह काम साफ्टवेयर की मदत से जल्दी और अच्छे तरीक़े से किया जा सकता है। इन कामों को खुद से इनके बजाय व्यापार जैसे अकाउंटिंग साफ्टवेयर की मदत लें। इससे आप अपना काफ़ी वक्त बचा सकते हो।
      c)महत्वपूर्ण कार्यों को चुने और उनपर ध्यान केंद्रित करते हुए पहले उन्हें पूरा करें।
जो कार्य अधिक महत्वपूर्ण नहीं है उन्हें आप अपने किसी कर्मचारी को करने को कह सकते हैं। 

बाजार के उतार चढ़ाव:-
अगर आप मार्केट ट्रेंड में ध्यान नहीं दे रहे तो जल्द ही आपका व्यवसाय संकट में पड़ सकता है। नए प्रोडक्ट मार्केट में अच्छे क्वालिटी, डिज़ाइन, दाम और अच्छे फीचर्स के साथ आता है।



समाधान:-

 a) हमेशा अपनी इंडस्ट्री और प्रतिद्वंदियों पर ध्यान दें।

b) जानें कि नया क्या है, मार्केट में किसकी बिक्री अधिक चल रही है, आपके ग्राहक क्या पसंद कर रहे हैं।

c) अपने इंडस्ट्री में होने वाले सभी बदलावों की खबर रखें और उन्हें अपनाएं।
जी हां, एक छोटे व्यापारी होने का मतलब है ढेर सारे ट्रांसेक्शन और डीलिंग का ट्रैक रखना।

ग्राहकों से पेमेंट लेना:-
                        सभी व्यापारी इस बात से सहमत होंगे कि सभी ग्राहक समय से पेमेंट नहीं करते हैं वो कई बहाना करते हैं पेमेंट समय पर न करने के लिए।


कुछ ग्राहकों के पेमेंट करने के तरीके ही अलग होते हैं, आप कितना भी बोलते रहें वह अपने समय से और अपने अनुसार ही पेमेंट करेगें और उन्हें बार बार याद दिलाना आपकी जिम्मदारी बन जाएगी।

समाधान:- 
       a) किसी भी ग्राहक को उधार देने से पहले उसके बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें कि वह आपको उधार वापस करेगा कि नहीं और क्या वह विश्वास करने लायक है या नहीं।
     b) यदि आपने किसी ग्राहक को उधार दिया है और पेमेंट का इंतज़ार कर रहे है तो उन्हें पेमेंट रिमाइंड भेजें।
    c) कुछ ग्राहकों के ऊपर अधिक ध्यान देना पड़ता है। उनसे रेगुलरली बात करें और पेमेंट के बारे में याद दिलाते रहें।
 



टिप्पणियाँ

Popular posts

सौरमंडल( रोचक तथ्य)

▁ ▂ ▄⍟☆⍣ Happy Raksha Bandhan ⍣☆⍟▄ ▂ ▁

दीपावली शुभकामनाएंं

तारों और ग्रहों का निर्माण